लाइव न्यूज़ :

‘‘टीएमसी के गुंडों का दिलेरी से मुकाबला करने’’ पर भाजपा सदस्यों की सराहना होनी चाहिए :पात्रा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:44 IST

Open in App

कोलकाता, 24 सितंबर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा से राज्य में मानवीय संकट पैदा होने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडों का दिलेरी से मुकाबला करने’’ को लेकर भगवा पार्टी के सदस्यों की सराहना की जानी चाहिए।

भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरीवाल के लिए दिन में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने वाले पात्रा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया, ‘‘राज्य में दो मई को विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद महिलाओं से उनके बच्चों के सामने बलात्कार किया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं को फंदे से लटका दिया गया या टीएमसी के बदमाशों ने बुरी तरह से पीटा।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ममता बनर्जी एक चीज का श्रेय ले सकती हैं, पश्चिम बंगाल के चुनाव बाद की हिंसा के मामले में देश में शीर्ष स्थान पर पहुंचने का। तृणमूल के गुंडों द्वारा मारे गए, पीटे गए या बलात्कार का शिकार बनाई गईं असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की कोशिश करने के लिए न्यायपालिका को सलाम।’’

पात्रा ने कहा, ‘‘यदि आप (तृणमूल कांग्रेस) जीतते हैं तो क्या आपको अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को प्रताड़ित करना चाहिए? क्या लोकतंत्र में यही होता है? और ममता दीदी लोकतंत्र के बारे में बात किया करती हैं। ’’

उन्होंने कहा कि ‘‘तृणमूल कांग्रेस के आतंक का दिलेरी से मुकाबला करने’’ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री से ‘‘दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं की माताओं के क्रंदन को सुनने’’ का अनुरोध करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भवानीपुर में चुनाव के नतीजे जो कुछ भी हों, कृपया उनके आंसुओं की अनदेखी ना करें। ’’

भवानीपुर उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेब चटोपाध्याय ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के शीघ्र बाद यह सीट (भवानीपुर) खाली कर वहां उपचुनाव कराये जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में ममता को नंदीग्राम सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।

पात्रा ने भवानीपुर के लेडिज पार्क इलाके में स्थानीय लोगों के साथ चाय पे चर्चा की। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को धमकी दी गई है कि यदि वे तृणमूल कांग्रेस को वोट नहीं देंगे तो उन्हें इसके अंजाम भुगतने होंगे।

पात्रा के आरोपों का खंडन करते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता एवं परिवहन मंत्री फरहाद हकीम ने कहा कि भाजपा चुनाव के बाद हुई छिटपुट घटनाओं को लेकर एक झूठा विमर्श गढ़ रही है, जबकि असल में बंगाल में स्थिति भाजपा शासित उत्तर प्रदेश से कहीं बेहतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर