लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा विधानसभा में भाजपा सदस्य ने अध्यक्ष की माइक तोड़ी

By भाषा | Updated: November 29, 2020 01:28 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 28 नवंबर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने शनिवार को लगातार चौथे दिन ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही बाधित की । भाजपा सदस्यों ने शनिवार को भी कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग की और उन पर पांच साल की बच्ची की हत्या के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया । भाजपा ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की भी मांग की ।

राज्य सरकार की अपराध शाखा एवं उच्च न्यायालय की निगरानी में मामले की जांच के लिये गठित विशेष जांच दल को खारिज करते हुये भाजपा सदस्य एक समय अध्यक्ष के आसन के समीप आ गये । पार्टी विधायक मोहन माझी ने विधानसभा अध्यक्ष का माइक तोड़ दिया और मेज पर लगी फाइबर शील्ड को उखाड़ दिया ।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रत्येक सदस्य की सीट के आगे फाइबर शील्ड लगाया गया है । यह विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो के आगे भी लगाया गया है ।

भाजपा सदस्यों ने कृषि मंत्री अरूण कुमार साहू के इस्तीफे की मांग की । उनके खिलाफ बाबुली नायक को बचाने का आरोप है जो पांच साल की एक बच्ची के अपहरण और हत्या का मुख्य आरोपी है।

विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने हालांकि भोजनावकाश के बाद के सत्र में कार्यवाही में हिस्सा लिया । इससे पहले राज्य सरकार ने अदालत की निगरानी में एसआईटी की जांच से संबंधित अधिसूचना जारी किया लेकिन भाजपा के सदस्य मामले की सीबीआई से जांच कराने पर अड़े रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं