लाइव न्यूज़ :

'अगर MP में हारी BJP तो एंटी इनकंबेंसी का सबसे बड़ा चेहरा होंगे शिवराज सिंह'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 11, 2018 05:26 IST

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के पहले ही शिवराज सिंह चौहान अपनों से घिरते नजर आने लगे हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री को अभी से हार के लिए जिम्मेदार बताना शुरु कर दिया है. 

Open in App

राज्य के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में अगर भाजपा की हार होती है तो एंटी इनकंबेंसी बड़ा कारण होगी. उन्होंने कहा कि एंटी इनकंबेंसी का सबसे बड़ा चेहरा शिवराज सिंह चौहान होंगे.

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के पहले ही शिवराज सिंह चौहान अपनों से घिरते नजर आने लगे हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री को अभी से हार के लिए जिम्मेदार बताना शुरु कर दिया है. 

पूर्व वित्त मंत्री राघवजी ने आज शिवराज सिंह चौहान को लेकर बड़ा बयान दिया है कि अगर प्रदेश में भाजपा को हार मिलती है तो बड़ा कारण एंटी इंकमबेंसी होगी. राज्य में सबसे बड़ा एंटी इंकमबेंसी चेहरा शिवराज सिंह चौहान ही हैं. 

राघवजी ने कहा कि यदि चुनाव के पहले मुख्यमंत्री के रूप में किसी अन्य व्यक्ति को बैठा दिया जाता तो शायद एंटी इनकंबेंसी दूर हो जाती. राघव जी ने भाजपा के प्रति लोगों की नाराजगी के कारण गिनाये. किसानों की घोषणाओं का त्रुटिपूर्ण क्रियांवयन, जिसमें उनको तुरंत पैसा नहीं मिल पाया और पैसे के लिए उन्हें कई बार चक्कर लगाने पड़े जिसके कारण किसान बहुत नाराज थे. 

युवा इस कारण नाराज हुए क्योंकि उन्हें रोजगार नहीं था और उन्हें योगिता होने के बावजूद धक्के खाने पड़ रहे थे. व्यापारी जीएसटी और नोटबंदी के चलते भारी परेशान थे. इन सब वजहों से भाजपा के पक्ष में काफी नकारात्मक वोटिंग हुई है.

उल्लेखनीय है कि राघवजी के पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और वरिष्ठ नेता एवं सांसद रघुनंदन शर्मा भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोल चुके हैं. वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी अब लगातार मुखर हो रही है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया