लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में उपचुनाव वाले क्षेत्रों में भाजपा को करना पड़ सकता है विद्रोह का सामना

By भाषा | Updated: November 13, 2019 23:08 IST

भाजपा सांसद बी एन बचेगौड़ा के पुत्र शरत बचेगौड़ा और राजू केगे ने खुलेआम पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया है। वे 15 निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के संकेत से नाराज हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि अयोग्य ठहराए गए विधायक गुरुवार को भाजपा में शामिल होंगे। केगे ने भाजपा छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा पहले ही कर दी थी।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा को उपचुनाव वाले कुछ क्षेत्रों में बगावत का सामना करना पड़ सकता है और ऐसे संकेत हैं कि कांग्रेस और जद (एस) के अयोग्य ठहराए गए 17 विधायक पार्टी में शामिल हो सकते हैं तथा उनमें से कुछ को पांच दिसंबर के उपचुनाव में टिकट मिल सकता है।

भाजपा सांसद बी एन बचेगौड़ा के पुत्र शरत बचेगौड़ा और राजू केगे ने खुलेआम पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया है। वे 15 निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के संकेत से नाराज हैं। दोनों नेता 2018 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे थे और कांग्रेस उम्मीदवारों से पराजित हो गए थे। दोनों विजयी उम्मीदवार अयोग्य विधायकों में शामिल हैं।       

केगे ने भाजपा छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा पहले ही कर दी थी जबकि शरत ने बुधवार को कहा कि वह होसकोटे से निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे।  शरत की घोषणा ऐसे दिन हुई जब उच्चतम न्यायालय ने अयोग्य ठहराए गए विधायकों को उपचुनाव लड़ने की अनुमति दे दी। अब सभी की निगाहें भाजपा के अगले कदम पर हैं कि वह उन्हें टिकट देगी या नहीं। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि अयोग्य ठहराए गए विधायक गुरुवार को भाजपा में शामिल होंगे। 

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा