लाइव न्यूज़ :

यूपी: फिरोजाबाद में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, नाराज व्‍यापारियों ने लगाया जाम

By स्वाति सिंह | Updated: October 17, 2020 07:19 IST

यूपी के फिरोजाबाद में तीन अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) नेता डीके गुप्ता की निर्मम हत्या कर दी है। डीके गुप्ता बीजेपी मंडल के उपाध्यक्ष थे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने जाम लगा दिया।

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार देर रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर घर जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता डीके गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों दबंग बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद सभी आलाधिकारीयों के साथ बीजेपी के कई नेता भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी की गई है।  बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पुरानी प्रधानी की रंजिश हो सकती हैफ़िलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

गुस्साए व्यापारियों ने लगा दिया जाम

घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने जाम लगा दिया। एसपी सिटी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यहां थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच निवासी 42 वर्षीय दयाशंकर गुप्ता की परचून की दुकान है। वह भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष भी हैं। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और तमंचे से उन पर गोली दाग दी। गोली भाजपा नेता के सीने में जाकर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मौका देख हमलावर फरार हो गए।

टूंडला विधनसभा में उपचुनाव

गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ भाजपा नेता को आनन-फानन अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्र ने इस वारदात को लेकर कहा कि नगला बीच में दया शंकर गुप्ता की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हम घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जहां यह घटना हुई, वह टूंडला इलाके में आता है और टूंडला विधनसभा में उपचुनाव है। 3 नवंबर को यहां वोट डाले जाने हैं।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया