लाइव न्यूज़ :

बंगाल में रथयात्रा की मंजूरी के बारे में दुर्भावनापूर्ण प्रचार कर रही भाजपा: तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: February 5, 2021 15:01 IST

Open in App

कोलकाता, पांच फरवरी तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अपनी ‘रथ यात्रा’ को मंजूरी नहीं मिलने पर भाजपा ‘‘दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार’’ कर रही है और जोर देकर कहा कि इस तरह की मंजूरी देने से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा कि जैसा कि भाजपा दावा कर रही है, राज्य सरकार ने उसके कार्यक्रम को मंजूरी देने से इनकार नहीं किया है।

उसने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार ने किसी भी यात्रा को मंजूरी देने से इनकार नहीं किया है, जैसा बंगाल भाजपा का दावा है। वह दुर्भावनापूर्ण प्रचार कर रहे हैं जिनमें कोई सच्चाई नहीं है।’’

उसने लिखा, ‘‘ भाजपा ठोस सबूत दिखाए कि बंगाल सरकार ने उनकी यात्रा को मंजूरी देने से इनकार किया। भाजपा पीड़ित दिखने का प्रयास कर रही है।’’

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने राज्य में फरवरी से मार्च तक रथ यात्राएं निकालने का फैसला किया है जिनके जरिए वह समर्थन जुटाने का प्रयास करेगी।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा शनिवार को नादिया में कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने राज्य के मुख्य सचिव कार्यालय से कार्यक्रम की इजाजत मांगी थी जिसने संगठन को स्थानीय अधिकारियों से मंजूरी लेने को कहा।

भाजपा की योजनाबद्ध यात्राओं को रोकने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी बुधवार को दायर की गई जिसमें कोविड-19 संबंधी हालात और राज्य में कानून-व्यवस्था का हवाला दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है