तीन तलाक की कुप्रथा से इंसाफ पाने वाली महिलाओं को अपने साथ जोड़े भाजपा महिला मोर्चा : योगी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:18 IST2021-09-06T20:18:27+5:302021-09-06T20:18:27+5:30

BJP Mahila Morcha should join women who got justice from the practice of triple talaq: Yogi | तीन तलाक की कुप्रथा से इंसाफ पाने वाली महिलाओं को अपने साथ जोड़े भाजपा महिला मोर्चा : योगी

तीन तलाक की कुप्रथा से इंसाफ पाने वाली महिलाओं को अपने साथ जोड़े भाजपा महिला मोर्चा : योगी

लखनऊ, छह सितंबर उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को लक्ष्‍य सौंपते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को कहा कि ''तीन तलाक की कुप्रथा के कारण सैकड़ों सालों से मुस्लिम भारतीय नारी पीड़ित थी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस कुप्रथा को समाप्त कर महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम किया है। हमारा दायित्व बनता है कि उन सभी बहनों को अपने (महिला मोर्चा) साथ जोड़ें।’’

राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए योगी ने कहा,‘‘प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं को पिछलग्गू बनने के बजाए नेतृत्व करने वाली बनाया। मोदी के आने के बाद पहली बार उच्चतम न्यायालय में तीन महिला जज हुई हैं। भारत के इतिहास की सबसे अधिक महिला राज्यपाल प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुई हैं। आज भारत का वित्त मंत्रालय एक महिला के हाथ में हैं।''

उन्होंने कहा कि ''आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कैसे किया जाए, भाजपा महिला मोर्चा को इसका आदर्श बनना चाहिए। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP Mahila Morcha should join women who got justice from the practice of triple talaq: Yogi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे