लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की मां के बारे में कांग्रेस नेता की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 2, 2021 01:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर कांग्रेस नेता मुदित अग्रवाल को निलंबित करने की मांग की।

वहीं दूसरी ओर, दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अग्रवाल ने भाजपा पर मोदी के खिलाफ उनकी ''व्यंग्यात्मक टिप्पणी'' पर नाटक करने का आरोप लगाया।

धरने का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह ने किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ''महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत है। प्रधानमंत्री तथा सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी की मां के बारे में ऐसी भाषा में बात करने वाले को कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्हें तुरंत पार्टी से निलंबित कर दिया जाना चाहिए।''

सिंह ने आरोप लगाया कि एक न्यूज चैनल पर बहस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने 'मां' शब्द का इस्तेमाल अपमानजनक तरीके से किया।

वहीं, आरोपों का जवाब देते हुए अग्रवाल ने कहा, ''बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में बुरी बातें कह रहे थे। मैंने कहा कि जब मोदी जी अपनी मां से मिलने जाते हैं तो वह अपने साथ कैमरा लेकर जाते हैं और प्रचार पाने के लिए अपनी मां को भी कतार में खड़ा कर देते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह टिप्पणी मोदी के खिलाफ थी, न कि उनकी मां के खिलाफ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे