लाइव न्यूज़ :

जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:00 IST

Open in App

जयपुर, 19 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला मोर्चा ने राज्य में कथित तौर पर बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में सोमवार को यहां प्रदर्शन किया।

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदडा की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा राज्य कार्यालय से लेकर सिविल लाइन फाटक तक पैदल मार्च करके विरोध-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की शुरूआत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे महिलाओं की सुरक्षा व बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार को चेताने का काम करती रहेंl

मूंदडा ने आरेाप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्वि हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं जिसका उदाहरण है कि पिछले छह महीने में दुष्कर्म की वारदात में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार में बहन-बेटियों में दहशत है और वह स्वयं को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करतीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा