भाजपा महिला मोर्चा ने शिक्षामंत्री डोटासरा का पुतला जलाया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:27 IST2021-10-15T18:27:17+5:302021-10-15T18:27:17+5:30

BJP Mahila Morcha burns the effigy of Education Minister Dotasara | भाजपा महिला मोर्चा ने शिक्षामंत्री डोटासरा का पुतला जलाया

भाजपा महिला मोर्चा ने शिक्षामंत्री डोटासरा का पुतला जलाया

जयपुर, 15 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का शुक्रवार को यहां पुतला जलाया।

डोटासरा द्वारा महिलाओं के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दशहरे के दिन शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय से पैदल मार्च कर सिविल लाइन फाटक पहुंचे और वहां डोटासरा का पुतला जलाया।

महिला मोर्चा की जयपुर इकाई की अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी ने कहा, ‘‘डोटासरा की महिलाओं पर टिप्पणी आपत्तिजनक है और आज दशहरे पर हमने डोटासरा का पुतला जलाया। उन्हें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।’’

डोटासरा ने यह कथित टिप्पणी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में की थी। इसमें उन्होंने कहा था,' विभाग का मुखिया होने के नाते एक बात मैं कहना चाहूंगा कि आपके आपस में झगड़े बहुत होते हैं। जहां महिला स्टाफ अधिक संख्या में होता है वहां कभी प्रधानाचार्या सेरीडान (सिरदर्द की गोली) लेगी तो कभी कोई दूसरी टीचर। कभी लेट आने का झगड़ा, कभी जल्दी आने का झगड़ा।'

डोटासरा ने कहा,' मेरा मानना है कि अगर आप इन छोटी छोटी चीजों को ठीक कर लें तो आप हमेशा खुद को पुरुषों से आगे पाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP Mahila Morcha burns the effigy of Education Minister Dotasara

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे