लाइव न्यूज़ :

भाजपा को जिन्ना से प्यार, हम गन्ना-गन्ना कर रहे और भाजपा जिन्ना-जिन्ना कर रही : ओवैसी

By भाषा | Updated: November 28, 2021 23:07 IST

Open in App

बलरामपुर (उप्र) 28 नवंबर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जिन्ना (पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल मोहम्मद अली जिन्ना) और पाकिस्तान से इतना प्यार है कि हम किसानों के लिए गन्ना-गन्ना कर रहे हैं और आरएसएस-भाजपा जिन्ना-जिन्ना कर रही है।

बलरामपुर में शोषित वंचित समाज के सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ''भाजपा को जिन्ना और पाकिस्तान से इतना प्यार है कि हम किसानों के लिये गन्ना-गन्ना कर रहे हैं और भाजपा-आरएसएस जिन्ना जिन्ना कर रही है जबकि जिन्ना को हमने 75 साल पहले उखाड़ कर फेंक दिया था।''

गौरतलब है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हरदोई की एक सभा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आजादी की लड़ाई में सरदार वल्लभ भाई पटेल, जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी के योगदान के क्रम में जिन्ना का भी नाम लिया था। इसके बाद भाजपा अखिलेश यादव पर जिन्ना का अनुयायी बनने का आरोप लगाते हुए हमलावर हो गई। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ओवैसी को सपा का एजेंट बताते हुए उन पर सीधा प्रहार किया था।

ओवैसी ने कहा, ''उतर प्रदेश में गाय की तो इज्जत है लेकिन मुसलमानों की नहीं, गाय को इंसानों से बड़ी इज्जत दी जाती है।'' आवैसी ने भाजपा को झूठ की फैक्ट्री बताते हुए कहा कि ''भाजपा झूठ पैदा करती है और ऐसा पेश करती है कि लोग झूठ को सच मान लेते है।'' उन्होंने कहा कि चीन भारत की जमीन पर बैठा है लेकिन इन लोगों को शर्म नही आती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे