लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का घटता वर्चस्वः झारखंड भी फिसला, भारत के नक्शे पर सिमटती जा रही है भगवा पार्टी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 23, 2019 17:20 IST

2017 में देश के 71 प्रतिशत हिस्से पर शासन करने वाली बीजेपी को लगातार झटके मिल रहे हैं। पिछले महीने महाराष्ट्र और अब झारखंड भी हाथ से फिसल गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के बाद अब झारखंड से भी बीजेपी सरकार का पत्ता साफ हो सकता है।देश में भगवा पार्टी का राजनीतिक विस्तार सिमटता महसूस हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के झटके से उभर भी नहीं पाई थी कि अब हाथ से झारखंड भी फिसलता दिख रहा है। एक के बाद एक राज्यों में मिल रही शिकस्त पीएम मोदी और अमित शाह के लिए चिंता का सबब जरूर बन गई है। 2017 में बीजेपी देश के 71 प्रतिशत हिस्से पर शासन कर रही थी। लेकिन अब यह करिश्मा घटता जा रहा है और यह आंकड़ा 40 प्रतिशत से भी नीचे चला गया है।

साल दर साल बढ़ा ग्राफ

साल 2014 में बीजेपी और उसके सहयोगियों की सिर्फ सात राज्यों में सरकारें थीं- गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गोवा और अरुणाचल प्रदेश। उसके बाद मोदी वेव पर सवार होकर साल 2015 में बीजेपी ने 13 राज्यों, साल 2016 में 15 राज्यों, साल 2017 में 19 राज्यों और साल 2018 में 21 राज्यों पर सत्ता जमा ली। 

2018 के बाद गिरावट

इसके बाद उतार का दौर शुरू हुआ। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और फिर जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन। बीजेपी का राजनीतिक विस्तार सिमटता जा रहा है। हालिया महाराष्ट्र और अब झारखंड ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। हालांकि कर्नाटक में बीजेपी दोबारा सत्ता हासिल करने में कामयाब रही है। इसके अलावा हरियाणा में भी खट्टर के नेतृत्व में एकबार फिर सरकार बनाने में सफल रही है।

झारखंड में झटका

अब तक 81 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा महज 26 विधानसभा सीटों पर सिमटी नजर आ रही है। झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 45 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है। जेवीएम 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आजसू के खाते में भी तीन सीटें आती दिखाई दे रही हैं।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया