BJP Lok Sabha candated 3rd List: के अन्नामलाई कोयंबटूर से लड़ेंगे चुनाव, लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम
By रुस्तम राणा | Updated: March 21, 2024 18:46 IST2024-03-21T18:30:43+5:302024-03-21T18:46:29+5:30
BJP Lok Sabha candated 3rd List: भाजपा की तीसरी लिस्ट के अनुसार, के अन्नामलाई कोयंबटूर से, तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से और एल. मुरुगन नीलगिरी से चुनाव लड़ेंगे।

BJP Lok Sabha candated 3rd List: के अन्नामलाई कोयंबटूर से लड़ेंगे चुनाव, लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। सूची में भाजपा के तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तिमिलिसाई सौंदर्यराजन और एल मुरुगन जैसे कुल 9 चेहरों का नाम शामिल हैं। भाजपा ने दक्षिण के स्टार नेता के अन्नामलाई को कोयंबटूर से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से और एल. मुरुगन नीलगिरी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
भाजपा की तीसरी सूची में उम्मीदवार का नाम एवं संसदीय क्षेत्र
1. तमिलिसाई सौंदर्यराजन - चेन्नई दक्षिण
2. विनोज पी. सेल्वम - चेन्नई सेंट्रल
3. डॉक्टर एसी शनमुगम - वेल्लोर
4. सी. नरसिम्हा- कृष्णागिरी
5. एल. मुरुगन - नीलगिरी (एससी)
6. के अन्नामलाई - कोयंबटूर
7. टी आर पारीवेंधर - पेराम्बलूर
8. नैनार नगेंद्रन - थुथुकुड्डी
9. पोन राधाकृष्णन - कन्याकुमारी
बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2024
के अन्नामलाई कोयंबटूर से, तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से और एल. मुरुगन नीलगिरी से चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/idy9wd0ZGK