लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायकों ने सिंचाई पानी का मुद्दा उठाया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:07 IST

Open in App

जयपुर, आठ मार्च विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में रबी की फसलों के लिए सिंचाई पानी का मुद्दा सोमवार को विधानसभा में उठाया।

प्रश्नकाल से पहले भाजपा विधायक रामप्रताप कासनिया, बलबीर लूथरा, संतोष बावरी, बिहारी लाल व धर्मेंद्र मोची ने इस मुद्दे को लेकर विधानसभा के बाहर सांकेतिक धरना भी दिया।

इन विधायकों ने नहर में तुरंत पानी छोड़ने की मांग की ताकि हनुमानगढ़, गंगानगर व सूरतगढ़ इलाकों में गेहूं व चने की फसलों को बचाया जा सके।

उन्होंने सदन में भी इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने की अनुमति चाही। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष सी. पी. जोशी ने इसकी अनुमति नहीं दी और विधायक बिहारीलाल को मुद्दा उठाने की अनुमति दी।

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों ने पानी की कमी के मुद्दे को लेकर सूरतगढ़, घड़साना व रायसिंहनगर में सड़कें जाम की हैं। वे चाहते हैं कि उन्हें पानी मिले ताकि फसलों को बचाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos