लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक का दावा, कांग्रेस-जेडीएस के 15 विधायक संपर्क में हैं; कांग्रेस ने किया इंकार

By भाषा | Updated: December 27, 2018 00:16 IST

कर्नाटक में हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार में मंत्रीपद नहीं पाने के कारण कांग्रेस विधायकों में चल रही नाराजगी के बीच कट्टी का यह बयान आया है।

Open in App

कर्नाटक से भाजपा के वरिष्ठ विधायक उमेश कट्टी ने बुधवार को दावा किया कि वह कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन से नाखुश चल रहे 15 विधायकों के संपर्क में हैं और यदि वे पार्टी में आना चाहें तो उनका स्वागत किया जाएगा।

आठ बार से विधायक ने दावा किया कि भाजपा अगले सप्ताह तक नयी सरकार बनाएगी। हालांकि इस दावे पर कांग्रेस ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडु राव ने पलटवार करते हुए कहा कि लोगों को भ्रमित करने के लिए काल्पनिक बयान ना दें।

कर्नाटक में हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार में मंत्रीपद नहीं पाने के कारण कांग्रेस विधायकों में चल रही नाराजगी के बीच कट्टी का यह बयान आया है।

हालांकि भाजपा के प्रदेश प्रमुख बी. एस. येदियुरप्पा ने एक अलग बयान में कहा कि पार्टी कांग्रेस के किसी भी विधायक के संपर्क में नहीं है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह