भाजपा विधान परिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री से बिकरू कांड की आरोपी की रिहाई की मांग की

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:53 IST2021-06-02T22:53:03+5:302021-06-02T22:53:03+5:30

BJP Legislative Council member demanded the release of the accused in the Bikru incident from the Chief Minister | भाजपा विधान परिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री से बिकरू कांड की आरोपी की रिहाई की मांग की

भाजपा विधान परिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री से बिकरू कांड की आरोपी की रिहाई की मांग की

लखनऊ, दो जून भाजपा के विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुधवार को एक पत्र लिखकर कानपुर के बिकरू कांड मामले में पिछले साल गिरफ्तार की गई विवाहिता खुशी दुबे की रिहाई की मांग की।

द्विवेदी ने पत्र में कहा है कि बिकरू कांड मामले में 10 महीना पहले खुशी दुबे नामक युवती को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त खुशी दुबे की शादी को महज नौ दिन ही हुए थे। 10 महीने बाद भी उस पर कोई आरोप तय नहीं हुआ है। इसके बावजूद उसे जेल में रखा गया है।

उन्होंने पत्र में कहा कि खुशी गंभीर हालत में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती है। ऐसी स्थिति में उसका बेहतर इलाज हो और अगर उस पर अब तक कोई आरोप तय नहीं हुआ है तो उसे रिहा किया जाए।

गौरतलब है कि पिछले साल दो-तीन जुलाई की रात माफिया सरगना विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर उसके लोगों ने गोलियां चलायी थी। इस वारदात में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इस मामले में दुबे का करीबी साथी अमर दुबे सात जुलाई की रात फतेहपुर के मौदहा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। खुशी दुबे अमर की पत्नी है। उसे भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP Legislative Council member demanded the release of the accused in the Bikru incident from the Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे