लाइव न्यूज़ :

भाजपा नीत सरकार ने ‘अवैध कारोबार’ में अमेजन का समर्थन किया: कांग्रेस नेता पाटिल

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:42 IST

Open in App

पुणे, पांच अक्टूबर कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी एच के पाटिल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीतियों और विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के उल्लंघन जैसे ‘‘अवैध तौर तरीकों’’ में अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का समर्थन कर रही है। उन्होंने इसे ‘‘अमेजन रिश्वत मामला’’ बताते हुए उच्चतम न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा जांच कराने की भी मांग की।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पाटिल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘चुप्पी’ पर भी सवाल उठाया। पाटिल ने आरोप लगाया, ‘‘देश अब भी आर्थिक नीतियों और कोविड-19 के दुष्प्रभावों से जूझ रहा है। सरकार ने सबसे बड़े रिश्वत घोटाले से सभी नागरिकों को एक और झटका दिया है। अमेरिका की ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की सुविधा के लिए एफडीआई नीतियों और विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून के नियमों को नजरअंदाज करने के वास्ते कानूनी शुल्क के रूप में 8,546 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।’’

पाटिल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ‘‘इन्वेंट्री-आधारित खुदरा, ई-कॉमर्स को नियंत्रित करके एफडीआई नीतियों और फेमा के उल्लंघन सहित अवैध व्यापार के तौर-तरीकों में अमेजन का समर्थन कर रही है, जो कानून के तहत स्पष्ट रूप से निषिद्ध है।’’

पाटिल ने सवाल किया, ‘‘किन नेताओं, उच्च अधिकारियों और राजनीतिक दलों को अमेजन से 8,546 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली है। क्या छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों तथा एमएसएमई(सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) की कीमत पर अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के नियमों और कानूनों को बदलने के लिए रिश्वत दी गई थी?’’

पाटिल ने सवाल किया कि जब भारत और अमेरिका में नियम-कानून बदलने के वास्ते ‘‘लॉबिंग करना और रिश्वत देना’’ अपराध है, तो नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार की नाक के नीचे रिश्वत कैसे दी गई।

पाटिल ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा की भी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस भारत को ‘‘पुलिस राज’’ में बदलने की अनुमति नहीं देगी। पाटिल ने कहा, ‘‘लखीमपुर खीरी की घटना शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ एक जघन्य अपराध है। दरअसल, यह मानवता के खिलाफ अपराध है। कठोर कृषि विरोधी कानूनों को वापस लेने के बजाय सरकार अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों के माध्यम से किसानों की हत्या करवा रही है।’’

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर दौरे से पहले किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें लखीमपुर हिंसा के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मिलने से रोका। पाटिल ने कहा, ‘‘हम पुलिस राज संस्कृति की कड़ी निंदा करते हैं और हम इस देश को किसी भी कीमत पर पुलिस राज में बदलने की अनुमति नहीं देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग