लाइव न्यूज़ :

केंद्र की भाजपा नीत सरकार चुनावी राज्य तमिलनाडु के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : नड्डा

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:41 IST

Open in App

चेन्नई, 14 जनवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार चुनावी राज्य तमिलनाडु के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने एम्स की स्थापना और चेन्नई-बेंगलुरु रक्षा गलियारा खोलने सहित राज्य के लिए केंद्र द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमों का उल्लेख किया।

फसल कटाई के त्योहार के अवसर पर नम्मा ओरू पोंगल समारोहों में भाग लेते हुए नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि केंद्र का आत्मनिर्भर भारत अभियान तमिलनाडु में भी काम करे।

पार्टी की प्रदेश इकाई ने इस अवसर पर इन समारोहों का आयोजन किया।

नड्डा की तमिलनाडु यात्रा काफी मायने रखती है क्योंकि राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

नड्डा ने तमिल में अपना भाषण शुरू करते हुए कहा कि तमिलनाडु साधु-संतों की भूमि है, जिन्होंने मानवता में योगदान दिया है और राज्य की एक समृद्ध संस्कृति है जिसने देश के लोगों के लिए योगदान दिया है।

उन्होंने कहा , ‘‘मुझे संत तिरूवल्लुवर का योगदान याद आता है, जो न सिर्फ तमिलनाडु के लिए बल्कि पूरे देश के लिए है। तमिल विश्व की सबसे पुरानी भाषा है और तमिलनाडु को इसपर गर्व है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसती तरह चेर, चोल, पांड्य,पल्लव राजवंशों के महान शासकों ने तमिलनाडु के विकास में योगदान दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा ही कहता रहा हूं कि 63 नयनार (शैव) संत और 12 अलवार (वैष्णव) संत

तमिलनाडु की भूमि से थे। हमें इसपर गर्व है। ’’

नड्डा ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में तिरूपुर कुमारन, सुब्रमण्य भारती, वेलुनचियार और वी ओ चिदंबरम पिल्लई जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का भी जिक्र किया।

उन्होंने तमिल कवि कनियन पूंगुंद्रनार की पंक्तियां ‘हम सभी स्थानों से और हर किसी से जुड़े हुए हैं’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने उस वक्त गौरवान्वित महसूस किया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इन पंक्तियों का उल्लेख किया था।

नड्डा ने राज्य में रेशम एवं वस्त्र उद्योग को प्रोत्साहन देने का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने वस्त्र उद्योग के विकास के लिए 1600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह आत्मनिर्भर भारत है।

नड्डा ने कहा कि चेन्नई-बेंगलुरु रक्षा गलियारा न सिर्फ एक रक्षा गलियारा है बल्कि राज्य के लिए एक आर्थिक गलियारे को भी खोलता है।

केंद्र ने चेन्नई मेट्रो रेल के विस्तार के लिए 2800 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं, जबकि मोनो रेल के लिए 3,267 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं।

उन्होंने कहा , ‘‘विश्व स्तरीय एम्स अस्पतानल मदुरै में स्थापित होने जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण