लाइव न्यूज़ :

सत्ता में बराबरी की हिस्सेदारी की मांग कर रही है शिवसेना, फड़णवीस ने कहा- BJP के नेतृत्व वाला गठबंधन देगा स्थिर सरकार

By भाषा | Updated: October 27, 2019 06:24 IST

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आने के बाद शिवसेना ने सत्ता में आधी हिस्सेदारी मिलने का आश्वासन लिखित में मांगा है। फड़णवीस ने कार्यक्रम में कहा, “जनादेश में भाजपा, शिवसेना (और अन्य सहयोगियों) आरपीआई, आरएसपी और शिव संग्राम को स्पष्ट बहुमत मिला है। इस जनादेश का सम्मान किया जाएगा इसमें किसी को शंका नहीं होनी चाहिए।”

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शनिवार को जोर देकर कहा कि भाजपा सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है और “भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन” प्रदेश में स्थिर सरकार देगा। दिवाली के अवसर पर एकत्रित हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फड़णवीस ने कहा कि सरकार बनाने की प्रक्रिया दिवाली के बाद शुरू होगी।

महाराष्ट्र में भाजपा की गठबंधन सहयोगी शिवसेना जहां सत्ता में बराबरी की हिस्सेदारी की मांग कर रही है वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शनिवार को जोर देकर कहा कि भाजपा सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है और “भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन” प्रदेश में स्थिर सरकार देगा। दिवाली के अवसर पर एकत्रित हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फड़णवीस ने कहा कि सरकार बनाने की प्रक्रिया दिवाली के बाद शुरू होगी।

गौरतलब है कि चुनाव के नतीजे आने के बाद शिवसेना ने सत्ता में आधी हिस्सेदारी मिलने का आश्वासन लिखित में मांगा है। फड़णवीस ने कार्यक्रम में कहा, “जनादेश में भाजपा, शिवसेना (और अन्य सहयोगियों) आरपीआई, आरएसपी और शिव संग्राम को स्पष्ट बहुमत मिला है। इस जनादेश का सम्मान किया जाएगा इसमें किसी को शंका नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “जनादेश के मुताबिक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। हम दिवाली के बाद विधायक दल का नेता चुनेंगे और उसके बाद जल्द ही नई सरकार का गठन होगा। भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन मजबूत और स्थिर सरकार देगा।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा का स्ट्राइक रेट 2014 से बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में 260 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 47 प्रतिशत सीटें जीती थीं और कुल मतों का 28 प्रतिशत प्राप्त किया था जबकि 2019 में भाजपा ने 150 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें से 70 प्रतिशत सीटें जीतीं और 26 प्रतिशत मत प्राप्त किया।

फड़णवीस के अनुसार किसी भी पार्टी द्वारा हासिल किया गया यह सबसे अच्छा ‘स्ट्राइक रेट’ था। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनादेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी