नए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा नीत केंद्र ने शिअद को धोखा दिया: बादल

By भाषा | Updated: October 4, 2021 01:33 IST2021-10-04T01:33:01+5:302021-10-04T01:33:01+5:30

BJP-led Center betrayed SAD over new agriculture laws: Badal | नए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा नीत केंद्र ने शिअद को धोखा दिया: बादल

नए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा नीत केंद्र ने शिअद को धोखा दिया: बादल

बठिंडा(पंजाब), तीन अक्टूबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर शिरोमणि अकाली दल और किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आश्वासन दिया था कि वह उनसे राय मश्विरा करे बगैर कृषि अध्यादेशों को कानून का रूप नहीं देगी, लेकिन अपनी बात से वह पलट गई।

यहां शिअद की एक रैली में बादल ने कहा, ‘‘जब अध्यादेशों को कानून में तब्दील करने के लिए संसद में विधेयक पेश किए गए थे तो लगा था कि मुझे धोखा दिया गया, इससे मुझे तकलीफ हुई।’’

बादल ने कहा कि उन्हें लगा था कि भाजपा, कांग्रेस से अलग होगी। उन्होंने कहा, ‘‘उन पर भरोसा करना गलती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP-led Center betrayed SAD over new agriculture laws: Badal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे