लाइव न्यूज़ :

असम की पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा के अगुवाई वाले गठबंधन की जीत

By भाषा | Updated: November 2, 2021 19:17 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो नवंबर असम के पांच विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अगुवाई वाले गठबंधन ने जीत हासिल की है। भाजपा तीन सीटों पर विजय रही तो दो विधानसभा सीटें उसकी सहयोगी यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के खाते में गईं। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के फणीधर तालुकदार ने भबानीपुर सीट से, रूपज्योति कुर्मी ने मरियानी सीट से और सुशांत बरगोहाइ ने थोवरा सीट से जीत दर्ज की। इन तीनों ने इस साल के शुरू में हुए चुनाव में अलग अलग पार्टियों के टिकट पर इन सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन चुनाव के बाद तीनों ने अपनी-अपनी पार्टियों से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था।

कुर्मी मरियानी सीट से छठी बार जीते हैं और उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी लोहित कुंवर को 41,104 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है जबकि तालुकदार ने भबानीपुर सीट से दूसरी बार चुनाव जीता है और कांग्रेस के शैलेंद्र दास को 25,641 वोटों से पराजित किया है।

बरगोहाइ ने रायजोर दल के धज्य कुंवर को 30,561 मतों के अंतर से हराकर थोवरा सीट जीत ली है। कुंवर ने निर्दलीय के तौर पर यह चुनाव लड़ा था।

भाजपा की सहयोगी यूपीपीएल ने गोसाइगांव सीट पर चुनाव लड़ा था जहां उसके उम्मीदवार जिरन बसुमतारी ने कांग्रेस के प्रत्याशी जुवेल टुडु को 28,252 वोटों से हरा दिया जबकि तमुलपुर सीट से यूपीपीएल के उम्मीदवार जलेन डैमारी ने अपने निकटतम प्रत्याशी निर्दलीय गणेश कछारी को 57,059 मतों ने पराजित किया है।

गोसाइगांव से बीपीएफ के विधायक और तमुलपुर से यूपीपीएल के विधायक का निधन हो गया था जिस वजह से इन दोनों सीटों पर चुनाव कराए गए हैं।

चाय आदिवासी समुदाय के ‘फायरब्रांड’ नेता कुर्मी कांग्रेस के टिकट पर मरियानी सीट से लगातार पांच बार विधायक बने थे लेकिन उन्होंने जून में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। उनका आरोप था कि पार्टी के राष्ट्रीय नेता जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते हैं।

बरगोहाइ 2011 में पहली बार थोवरा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन 2016 के चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुशल डोवारी को 2,006 मतों से हराकर जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के भीतर "बदले हुए आंतरिक राजनीतिक माहौल" का हवाला देते हुए 30 जुलाई को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

तालुकदार ने 2021 के विधानसभा चुनाव में एआईयूडीएफ के टिकट पर भबानीपुर सीट से फतह हासिल की थी लेकिन अगस्त में एआईयूडीएफ से इस्तीफा देकर वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

उपचुनाव के नतीजों के बाद, 126 सदस्यीय असम विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है जबकि यूपीपीएल के आठ विधायक हो गए हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन में दूसरे सहयोगी, असम गण परिषद के नौ विधायक हैं। उसने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।

विपक्षी खेमे में, कांग्रेस का संख्या बल 27 है, एआईयूडीएफ के 15, बीपीएफ के तीन और माकपा का एक विधायक है। एक निर्दलीय विधायक भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां