लाइव न्यूज़ :

बंगाल में आपदा के समय भाजपा के नेता कहीं दिखाए नहीं दिए: अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:34 IST

Open in App

ब्रह्मपुर (पश्चिम बंगाल), नौ जून तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में गरीबों के घर जाने वाले भाजपा के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि राज्य में आई आपदाओं के दौरान ये नेता कहीं दिखाए नहीं दिए।

बनर्जी सोमवार को उन लोगों के परिजन से मिलने गए, जिनकी मौत बिजली गिरने के कारण हो गई थी। इसी के बाद बनर्जी ने यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजन की वित्तीय मदद की घोषणा की है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने मृतकों के परिजन को पहले ही वित्तीय मदद मुहैया करा दी है।

बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जिन लोगों ने चुनाव के दौरान गरीबों के घरों में बैठकर केले के पत्तों पर भोजन किया और तस्वीरें खिंचवाई, वे अब कहीं दिखाई नहीं दे रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, हमारी नेता ममता बनर्जी और उनके कार्यकर्ता हर हालात में लोगों की मदद के लिए हमेशा पहुंचते हैं।’’

दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में बिजली गिरने से सोमवार को कम से 27 लोगों की मौत हो गई थी।

बनर्जी ने भाजपा के इस दावे को भी खारिज किया कि जब प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की और वित्तीय मदद की घोषणा की, उसके बाद ही बनर्जी ने मुर्शिदाबाद एवं हुगली में मृतकों के परिजन से मिलने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मुश्किल के समय में हमारे लोगों के साथ हमेशा हैं... लेकिन अब भाजपा कहां है?’’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने तीसरी बार सत्ता में आने के बाद से विभिन्न मोर्चों पर तृणमूल सरकार के प्रदर्शन को लेकर भाजपा की आलोचना के बारे में कहा, ‘‘मैं पहले उनसे (पश्चिम बंगाल इकाई में) आपसी लड़ाई से निपटने को कहूंगा। उन्हें पहले अपना घर दुरुस्त करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान