लाइव न्यूज़ :

पंजाब के होशियारपुर में भाजपा नेता के वाहन पर हमला

By भाषा | Updated: February 14, 2021 18:57 IST

Open in App

होशियारपुर, 14 फरवरी कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के एक समूह द्वारा प्रदर्शन के दौरान यहां रविवार को भाजपा के एक नेता पर कथित तौर पर हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना होशियारपुर से 30 किलोमीटर दूर स्थित गढ़दीवाला शहर में हुई।

पुलिस ने कहा कि भाजपा के एक अन्य नेता जोगेश चोपड़ा की दुकान के बाहर लगभग सौ किसान प्रदर्शन कर रहे थे, जब जिला भाजपा अध्यक्ष (ग्रामीण) संजीव मिन्हास के वाहन पर हमला किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उस समय मिन्हास दुकान में मौजूद थे।

नेता को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की।

उन्होंने मिन्हास के वाहन का शीशा भी तोड़ दिया।

मिन्हास को बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

मिन्हास ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे कांग्रेस का हाथ है।

पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रमिंदर सिंह ने कहा कि वह तथ्यों की जांच कर रहे हैं और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा