लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं ने साधा राहुल पर निशाना

By भाषा | Updated: February 17, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कृषि की तरह अलग मत्स्य पालन मंत्रालय ना होने के दावे के बाद भाजपा नेताओं ने बुधवार को उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि यह मंत्रालय पहले से ही अस्तित्व में है। भाजपा नेताओं ने गांधी पर ‘‘झूठ’’ की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

पुडुचेरी में मछुआरों से एक संवाद के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें समुद्र का किसान करार दिया और सवाल उठाया कि यदि खेती करने वाले किसानों के लिए अलग मंत्रालय हो सकता है तो उनके लिए क्यों नहीं?

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया कि उन्हें इतना तो पता ही होना चाहिए कि 31 मई 2019 को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नया मंत्रालय बना दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी! मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन मंत्रालय में आएं या मुझे जहां बुलाएं, मैं आ जाता हूं। मैं आपको नए मत्स्यपालन मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुडुचेरी में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताता हूं।’’

राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिर एक बार उनके ‘‘झूठ की राजनीति’’ के चक्कर में कांग्रेस की किरकिरी हो रही है।

केंद्रय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए इटैलियन भाषा में एक ट्वीट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान