लाइव न्यूज़ :

पुजारी मौत मामले में भाजपा नेताओं का धरना समाप्त, दौसा में होगा अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: April 11, 2021 17:18 IST

Open in App

जयपुर, 11 अप्रैल दौसा जिले में एक पुजारी की मौत के मामले में जयपुर में भाजपा नेताओं का शव के साथ चार दिनों से जारी धरना रविवार को भाजपा नेताओं और सरकार के बीच हुई वार्ता में मांगें मान लिए जाने के बाद समाप्त हो गया है।

सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बताया कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच सहमति के बाद रविवार को धरना समाप्त कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि सहमति के अनुसार पुजारी की मौत प्रकरण की जांच संभागीय आयुक्त करेंगे और 30 अप्रैल तक वह अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। इस संबंध दर्ज दो मामलों की जांच पुलिस महानिरीक्षक करेंगे।

उन्होंने बताया कि संभागीय आयुक्त की जांच की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मुख्यसचिव, पुलिस महानिदेशक, एसीएस (गृह), जयपुर पुलिस आयुक्त, दौसा पुलिस अधीक्षक, दौसा जिला कलेक्टर और भाजपा प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लाहौटी, शामिल थे।

उन्होंने बताया कि मंदिर माफी की जमीन को लेकर एक कमेटी बनायी जायेगी जो सरकार को सुझाव देगी कि क्या कानून में बनाया जाये।

धरने का नेतृत्व कर रहे भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोडी मीणा ने बताया कि सरकार से पुजारी की मंदिर माफी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद रविवार को धरना समाप्त कर दिया गया। पुजारी के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग थी की राज्य में 30 हजार बीघा जमीन मंदिर माफी की है उसमें से 18 हजार बीघा पर अतिक्रमणियों का कब्जा है जिसके चलते कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। पुजारी की हत्या हो रही है। इसके लिये एक सख्त कानून बनाया जाये ताकि जमीनों पर कब्जा ना हो।

उन्होंने बताया कि संभागीय आयुक्त दस दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार से सहमति बनने के बाद सिविल लाईंस से (धरना स्थल) को खाली कर दिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बताया कि सरकार और भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता के बाद रविवार को धरना समाप्त कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य में 18,000 बीघा मंदिर माफी की जमीनों पर कई जगह कब्जे के बाद उनपर भूमाफियाओं की नजर है और इस तरह की घटनाओं में पिछले छह महीनों में चार पुजारियों की मौत हो चुकी है।

इससे पूर्व राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी इस बारे में मुख्य सचिव, गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक से तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने को कहा।

उल्लेखनीय है कि दौसा के महुआ में अस्थमा बीमारी से पीड़ित एक पुजारी की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जमीन की रजिस्ट्री को रद्द करवाने, मंदिर माफी जमीन पर अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर महुआ में उसके शव के साथ धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरने में बाद में भाजपा नेता भी शामिल हो गये। नेताओं ने जयपुर के सिविल लाईंस फाटक पर पुजारी के शव के साथ गत बृहस्पतिवार को धरना शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह