लाइव न्यूज़ :

प्रत्याशी को जानबूझकर हराने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

By भाषा | Updated: May 6, 2021 00:23 IST

Open in App

एटा (उत्तर प्रदेश), पांच मई जिले में प्रशासन पर सपा से सांठगांठ कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जानबूझकर हराने का आरोप लगाते हुए पार्टी के स्थानीय नेताओं ने बुधवार को 'अनिश्चितकालीन' धरना शुरू कर दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने सपा के साथ सांठगांठ के तहत वार्ड संख्या 10 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी गजेंद्र पाल धनगर को साजिशन हरा दिया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि मतगणना के समय भाजपा प्रत्याशी को 68 वोट मिले थे लेकिन उनमें से सात मत गायब कर दिए गए जिसकी वजह से उम्मीदवार हार गया। इतना ही नहीं सपा समर्थित प्रत्याशी को मतगणना प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया।

जैन ने बताया कि प्रशासन की इस हरकत के खिलाफ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है जो न्याय मिलने तक जारी रहेगा।

इस बीच, जिला अधिकारी विभाग चहल ने बताया कि जहां तक मतपत्रों के गायब होने का सवाल है तो मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी टेबलवार सूचियों का पुन:परीक्षण कर रहे हैं।

बहरहाल, खबर लिखे जाने तक भाजपा नेताओं का धरना जारी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट