लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं का महाराष्ट्र के राज्यपाल से अनुरोध, सरकार से कानून व्यवस्था पर तलब करें स्थिति रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 24, 2021 14:12 IST

Open in App

मुंबई, 24 मार्च भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें राज्य के मुख्य सचिव से कानून व्यवस्था को लेकर ‘स्थिति रिपोर्ट’ तलब करने का अनुरोध किया गया है।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब करें क्योंकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पिछले दिनों ‘‘कई घोटाले ’’ सामने आने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ जबरन वसूली का खुलासा हो गया....स्थानांतरण रैकेट भी है....राज्य के अधिकारियों को धमकी दी जा रही...यह सब चिंताजनक है लेकिन मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। हमने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब करें क्योंकि मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।’’

फडणवीस ने कहा कि राज्यपाल को राज्य सरकार से इस तरह की रिपोर्ट तलब करने का अधिकार है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इससे निष्क्रियता का खुलासा होगा।’’

फडणवीस ने कहा कि भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कम से कम 100 ऐसी घटनाओं का ब्यौरा संकलित किया है जो राज्य में गत एक साल में घटी हैं और जो संविधान के खिलाफ तथा गैरकानूनी हैं। अब हमारी उम्मीद राज्यपाल से ही है।’’

उन्होंने महाराष्ट्र की शिवसेना नीत महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार में घटक कांग्रेस पर भी हमला बोला।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि कांग्रेस का अपना कोई रुख नहीं है ...या वह वसूली गिरोह में पक्षकार है। कांग्रेस को इस वसूली में से कितना हिस्सा मिलता है, उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए।’’

फडणवीस ने यह हमला मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को लिखी गई चिट्ठी के बाद किया है । चिट्ठी में सिंह ने उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस अफसरों के लिए हर महीने यहां के रेस्तरां एवं बार से 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का लक्ष्य तय किया था।

देशमुख राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं।

हालांकि, देशमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह