लाइव न्यूज़ :

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेताओं ने बच्ची सिंह रावत को याद किया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:44 IST

Open in App

देहरादून, 20 अप्रैल उत्तराखंड भाजपा ने मंगलवार को दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जिसमें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई नेताओं ने उनसे अपने व्यक्तिगत जुड़ाव को याद किया।

रावत का रविवार को ऋषिकेश एम्स में फेंफडों में संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

यहां प्रदेश मुख्यालय में आयोजित सभा में दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि 'बचदा' का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सादगी की मिसाल रहे ‘बचदा’ कुशल संगठनकर्ता और रणनीतिकार थे और अपनी हर जिम्मेदारी में वह खरे उतरे।

उन्होंने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हुआ और उनके मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा ने नए आयाम छुए।

अल्मोड़ा—पिथौरागढ क्षेत्र से चार बार सांसद रहे दिवंगत नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तत्कालीन सरकार में विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी राज्य मंत्री रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल