लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता के करीबी के पिता कोरोना से संक्रमित, राहत शिविर और रसोई हुए बंद

By भाषा | Updated: April 22, 2020 21:07 IST

मेरठ महानगर भाजपा अध्यक्ष के करीबी के पिता के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस खबर के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने पार्टी की ओर से चल रहे राहत शिविर, रसोई को तत्काल प्रभाव से बंद करने और प्रशासन का सहयोग करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मेरठ महानगर भाजपा अध्यक्ष के करीबी के पिता के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए संक्रमित पाए गए।भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने पार्टी की ओर से चल रहे राहत शिविर, रसोई को बंद करने और प्रशासन का सहयोग करने का निर्देश दिया है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ महानगर भाजपा अध्यक्ष के करीबी के पिता के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने पार्टी की ओर से चल रहे राहत शिविर, रसोई को तत्काल प्रभाव से बंद करने और प्रशासन का सहयोग करने का निर्देश दिया है।

मेरठ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार के अनुसार अब मेरठ में कोविड- 19 के मामले बढ़क 82 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ की प्रयोगशाला में मंगलवार को 410 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।इनमें से बुलंदशहर, हापुड़ और मुजफ्फरनगर के एक-एक पुराने मरीज फिर संक्रमित पाए गए।

बाकी सभी की रिपोर्ट सही है किसी को कोविड-19 नहीं है। मेरठ में जो मामला सामने आया है उसकी जांच एक निजी प्रयोगशाला में कराई गई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी के अनुसार भाजपा नेता के करीबी के 58 वर्षीय पिता एक निजी अस्पताल में गए थे। वहां से उनको जांच कराने के लिए एक निजी प्रयोगशाला में भेजा, जिसकी रिपोर्ट में उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्हें मेडिकल कॉलेज के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है।

उनके सम्पर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। वह जिस अस्पताल में इलाज कराने गए थे, वहां उनका इलाज करने वाले चिकित्सक और कर्मियों को भी पृथक कर दिया गया है। भाजपा नेता के करीबी के पिता के संक्रमित पाए जाने के बाद बागपत रोड स्थित साबुन गोदाम को कोविड-19 संवेदनशील क्षेत्र (हॉटस्पॉट) घोषित कर दिया है।

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद साबुन गोदाम में टीपी नगर व रेलवे रोड पुलिस के द्वारा अवरोधक लगा दिए गए हैं। मेरठ जनपद में यह 24वां ‘हॉटस्पॉट’ बनाया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया