लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता के रिश्तेदार को एनसीबी ने हिरासत में लेने के कुछ घंटे बाद छोड़ दिया था: नवाब मलिक

By भाषा | Updated: October 9, 2021 15:49 IST

Open in App

मुंबई, नौ अक्टूबर राकांपा नेता नवाब मलिक ने शनिवार को दावा किया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले हफ्ते मुंबई तट के पास गोवा जा रहे एक क्रूज जहाज से शुरू में 11 लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन उनमें से तीन को कुछ घंटे बाद छोड़ दिया था, जिसमें भाजपा नेता मोहित भारतीय के एक रिश्तेदार भी शामिल थे।

राकांपा प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र के मंत्री मलिक ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि उन तीन लोगों में भारतीय के रिश्तेदार ऋषभ सचदेवा भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि दो अन्य - प्रतीक गब्बा और आमिर फर्नीचरवाला - जो बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज पार्टी में लाये थे, को हिरासत में लिये जाने के दो घंटे बाद सचदेवा के साथ छोड़ दिया गया था।

संपर्क किये जाने पर भारतीय ने राकांपा के आरोपों पर तुरंत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन उनके कार्यालय ने कहा कि वह दिन में बाद में संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

मलिक ने कहा, "अदालत में चल रही सुनवाई में प्रतीक और आमिर के नाम सामने आए थे।’’

मलिक ने पहले घोषणा की थी कि वह शनिवार को उस भाजपा नेता के नाम का खुलासा करेंगे, जिसके रिश्तेदार को उनके अनुसार एनसीबी ने छोड़ दिया था।

इस गुप्त सूचना के आधार पर कि एक जहाज पर पार्टी होनी है, एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एजेंसी की एक टीम ने पिछले शनिवार को कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था और वहां से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद करने का दावा किया था। मामले में आर्यन खान समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राकांपा नेता ने मांग की कि वानखेड़े के साथ ही इन तीन लोगों के कॉल रिकॉर्ड की जांच की जाए।

मलिक ने दावा किया, ‘‘ऋषभ सचदेवा के पिता और एक रिश्तेदार एनसीबी कार्यालय आए और सचदेवा के पिता के फोन से वानखेड़े और मुंबई और दिल्ली में भाजपा नेताओं के बीच बातचीत हुई।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘इन तीन व्यक्तियों के फोन क्यों नहीं जब्त किए गए?’’

मलिक के मुताबिक, मुंबई पुलिस को भी यह जानकारी दी गई थी कि क्रूज जहाज से 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि क्रूज पर एनसीबी की छापेमारी ‘‘फर्जी, योजनाबद्ध और फिल्म उद्योग एवं महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की साजिश थी।’’

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘चुनिंदा लोगों को गिरफ्तार किया गया है... मामला गंभीर है। सीसीटीवी फुटेज ली जानी चाहिए और एक विस्तृत जांच होनी चाहिए।’’ उन्होंने अपने आरोपों को लेकर उन पर हमला करने के लिए भाजपा पर भी निशाना साधा।

मलिक ने कहा, ‘‘भाजपा का कहना है कि मैं एनसीबी पर हमले कर रहा हूं क्योंकि मेरे दामाद को एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। मैंने कभी अपने दामाद का समर्थन नहीं किया और वह अपना केस लड़ेंगे। मैं वह जानकारी एनसीबी को कैसे दे सकता हूं, जो इस मामले में मेरे पास है, जिसने एक झूठा मामला तैयार किया है। अगर जांच करने के लिए एक स्वतंत्र आयोग का गठन किया जाता है, तो मैं ऐसा करूंगा।’’

उनके दामाद समीर खान को एनसीबी ने इस साल 13 जनवरी को कथित मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें सितंबर में जमानत मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos