लाइव न्यूज़ :

जहाज पर छापे के बाद भाजपा नेता के रिश्तेदार को एनसीबी ने छोड़ दिया: राकांपा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:27 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) पर हमला तेज करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हाल ही में मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद ब्यूरो ने दो लोगों को छोड़ दिया, जिनमें से एक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक बड़े नेता का रिश्तेदार था।

ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर निशाना साधते हुए राकांपा प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने ब्यूरो अधिकारियों के आचरण पर भी सवाल उठाए।

हालांकि भाजपा ने यह कहते हुए पलटवार किया कि एनसीबी के विरूद्ध राकांपा का दावा ‘बेबुनियाद’ है और एजेंसी के खिलाफ मलिक के अपनी ‘नाराजगी व्यक्त’ करने की पीछे उनके व्यक्तिगत कारण हैं।

मलिक ने आरोप लगाया, ‘‘छापेमारी के बाद एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने बताया कि 8-10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। समूचे अभियान का नेतृत्व करने वाला अधिकारी अनिश्चित जवाब कैसे दे सकता है? अगर 10 लोगों को पकड़ा गया तो दो लोगों को क्यों छोड़ा गया...और दोनों में से एक भाजपा के एक बड़े नेता का रिश्तेदार था।’’

शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा द्वारा एनसीबी के खिलाफ आरोप लगाए जाने के एक दिन पहले आयकर विभाग ने पार्टी नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े वाणिज्यिक परिसरों पर छापेमारी की थी।

मलिक ने कहा कि वह उस भाजपा नेता के नाम का खुलासा करने के लिए शनिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसके रिश्तेदार को एनसीबी ने छोड़ दिया था।

राकांपा नेता ने कहा कि पवार से जुड़ी संस्थाओं पर आयकर विभाग की छापेमारी का मकसद उन्हें बदनाम करना था।

बुधवार को, मलिक ने क्रूज जहाज पर एनसीबी के दो अक्टूबर के छापे को ‘‘फर्जी’’ करार दिया था और आरोप लगाया था कि इस दौरान कोई मादक पदार्थ नहीं मिला था।

एनसीबी ने शनिवार को गोवा जाने वाले जहाज से मादक पदार्थ जब्त करने के बाद सिने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि मलिक के दामाद समीर खान को एनसीबी ने 13 जनवरी को कथित ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। सितंबर में उन्हें जमानत मिली थी।

मलिक के आरोपों पर भाजपा नेता तथा विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण डारेकर ने कहा कि मादक पदार्थ के धंधे की बुराई पर अंकुश लगाने में जुटी एनसीबी जैसी एजेंसियों पर संदेह प्रकट करना अनुपयुक्त है।

उन्होंने कहा , ‘‘ वह (मलिक) राजनीतिक बयान दे रहे हैं। मलिक के दावे बेबुनियाद हैं। यदि उनके पास कोई सबूत है तो उन्हें उसे जांच एजेंसी को देना चाहिए।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ नवाब मलिक और एनसीबी का संबंध सुविदित है। मैं उनके दामाद के बारे में जिक्र नहीं करना चाहता। जब भी उन्हें (मलिक को) मौका मिलता है, वह एनसीबी के विरूद्ध अपना क्रोध प्रकट करने की चेष्टा करते हैं। एनसीबी ने स्पष्ट तौर पर अपना रूख सामने रख दिया है।’’

राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना एवं कांग्रेस के साथ सरकार में सत्तासीन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी