लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले नेत्रोत्सव में भाजपा नेताओं ने भाग लिया

By भाषा | Updated: July 10, 2021 15:13 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 जुलाई गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा और राज्य के भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को यहां भगवान जगन्नाथ मंदिर में ‘नेत्रोत्सव’ में भाग लिया। बारह जुलाई को यहां निकाली जाने वाली रथयात्रा से पहले नेत्रोत्सव मनाया गया।

गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को रथ यात्रा के लिए अनुमति दी थी, जो शहर के जमालपुर इलाके में स्थित मंदिर से निकाली जाएगी और इसमें कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए सीमित संख्या में लोग भाग लेंगे।

प्रदेश के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल और विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने मंदिर में आयोजित नेत्रोत्सव में भाग लिया।

नेत्रोत्सव में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा के उनके मामा के यहां से लौटने की पौराणिक घटना को जीवंत करते हुए प्रतीक रूप में उनकी आंखों को ढंका जाता है। इसके बाद ध्वजारोहण में मंदिर की पताका बदली जाती है।

सोमवार को रथयात्रा शुरू होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंदिर में ‘मंगला आरती’ में भाग लेंगे। राज्य सरकार ने महामारी के मद्देनजर फैसला किया है कि तीन रथों और दो अन्य वाहनों के अलावा रथ यात्रा में अन्य कोई वाहन, अखाड़े, हाथी आदि भाग नहीं लेंगे। रथ यात्रा के मार्ग पर भीड़ जमा नहीं हो, इसके लिए सुबह से लेकर दोपहर तक कर्फ्यू लगाया जाएगा।

पिछले साल गुजरात उच्च न्यायालय ने महामारी के बीच परंपरागत तरीके से रथ यात्रा की अनुमति नहीं दी थी और तब मंदिर परिसर में ही प्रतीक स्वरूप आयोजन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह