लाइव न्यूज़ :

रंजिश में भाजपा नेता के भतीजे की हत्या

By भाषा | Updated: October 6, 2021 11:40 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), छह अक्टूबर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता के भतीजे की हत्या के आरोप में उसके चाचा समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने यहां बताया कि सुरयावा थाना क्षेत्र के गाल्हैया गांव में मंगलवार देर रात विशाल सिंह (24) की घर में घुसकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि राकेश बहादुर सिंह और उसके सगे भाई सुभाष बहादुर सिंह के बीच ज़मीन को लेकर एक मुकदमा चल रहा रहा है। इसी को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश थी। आरोप है कि मंगलवार देर रात राकेश के बेटे विशाल की उसके चाचा सुभाष बहादुर सिंह ने अपने बेटे मान सिंह और गाँव के एक अन्य व्यक्ति शिव बालक सरोज की मदद से घर में घुसकर गंडासे से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी।

कुमार ने कहा कि मृतक भाजपा के ज्ञानपुर मंडल के महामंत्री मुकेश सिंह का भतीजा बताया जाता है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सम्बन्ध में परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos