लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं ने केरल के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 17:58 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ जून केरल में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का एक समूह बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि राज्य की एलडीएफ सरकार कथित रूप से पुलिस का दुरूपयोग कर भाजपा की छवि खराब कर रही है तथा उसके नेताओं को “राजनीतिक प्रतिशोध” की भावना से परेशान कर रही है।

भाजपा ने यह आरोप लगाते हुए राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। ज्ञापन में पार्टी ने आरोप लगाया कि वामदलों की सरकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को निशाना बना रही है और उन्हें आपराधिक मामलों में फंसाया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक ओ. राजगोपाल के नेतृत्व में भाजपा के शिष्टमंडल ने राजभवन में खान से मुलाकात की।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब भाजपा पर विधानसभा चुनाव के लिए हवाला के पैसे के इस्तेमाल से लेकर एक सह प्रत्याशी को नामांकन वापस लेने के लिए रिश्वत देने तक के आरोप लगाए जा रहे हैं। चुनाव से तीन दिन पहले त्रिशूर जिले के कोडकरा में हवाला के पैसों की लूट के संबंध में भाजपा और आरएसएस के कई नेताओं से पूछताछ की जा चुकी है।

सत्ताधारी माकपा और विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने विधानसभा में बड़ी मात्रा में काले धन का इस्तेमाल किया। हालांकि, भाजपा ने ज्ञापन में सरकार पर “राजनीतिक मकसद” से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आरोप लगाया और कहा कि लूट के मामले की जांच के लिए गठित इस दल में ऐसे अधिकारियों को शामिल किया गया है जो सत्ताधारी दल के वफादार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह