लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भाजपा नेताओं की चुनाव बाद की हिंसा पर चर्चा के लिए बैठक

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:02 IST

Open in App

कोलकाता, आठ जुलाई भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने यहां मंगलवार को राज्य के चुनाव बाद के परिदृश्य पर पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं के साथ एक बैठक की और दावा किया कि सभी जिलों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से संबंध रखने वाले गुंडे उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं और उन्हें अपने घरों से भागने को मजबूर कर रहे हैं।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि इस चर्चा के दौरान कई वरिष्ठ नेताओं ने वर्तमान स्थिति से निपटने के तौर तरीकों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं ने सभी के सामने अपना दुख-दर्द सामने रखा।

बैठक से पूर्व घोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ सरकार के गठन के बाद भी राज्य में हिंसा जारी है और सत्तारूढ़ दल इन घटनाओं को स्वीकार करने को अनिच्छुक है। ’’

‘राज्य सरकार की शांति कायम करने की इच्छा नहीं होने’ का दावा करते हुए घोष ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न आयोगों एवं अदालतों का दरवाजा खटखटाया है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता सुभेंदु अधिकारी इस बैठक में मौजूद नहीं थे क्योंकि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिलने दिल्ली गये हैं।

पार्टी उपाध्यक्ष मुकुल राय भी इन अटकलों के बीच बैठक से गायब रहे कि तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी द्वारा दो जून को उनकी बीमार पत्नी को देखने के लिए अस्पताल पहुंचने के बाद राजनीतिक समीकरण में बदलाव आ सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राय की पत्नी का हालचाल जानने के लिए तीन जून को उन्हें फोन किया था। घोष भी उनकी पत्नी से मिलने अस्पताल गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह