लाइव न्यूज़ :

गैर धर्मों में शादी करने वाले भाजपा नेताओं पर 'लव जिहाद' रोधी कानून के तहत हो सबसे पहले कार्रवाई : राना

By भाषा | Updated: November 23, 2020 15:55 IST

Open in App

लखनऊ, 23 नवम्बर मशहूर शायर मुनव्वर राना ने 'लव जिहाद' को महज जुमला करार देते हुए कहा कि इसके खिलाफ बनाये जा रहे कानून के तहत गैर धर्मों में शादी करने वाले भाजपा नेताओं और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ सबसे पहले कार्रवाई की जानी चाहिये।

राना ने सोमवार को किये गये सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ''यूं तो लव जिहाद सिर्फ़ एक जुमला है जो समाज में नफ़रत फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे सबसे ज़्यादा नुक़सान तो मुस्लिम लड़कियों का ही होता है क्योंकि लड़के कहीं और शादी कर लेते हैं।''

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''इस पर बने क़ानून को हम समर्थन इस शर्त पर देते हैं कि इसकी शुरुआत पहले केंद्र सरकार में बैठे दो बड़े लव जिहादियों से की जाए ताकि बाद में दो मुस्लिम लड़कियों के निकाह उनसे हो सकें, और जिन भी भाजपा नेता या उनके परिवार के लोगों ने गैर-धर्म में शादियां की हैं उन पर भी कार्रवाई हो।''

इस बीच, 'भाषा' से बातचीत में राना ने अपने ट्वीट के समर्थन में कहा, ‘‘'लव जिहाद' शब्द किसी जाहिल शख्स ने गढ़ा है, जिसे जिहाद का मतलब ही नहीं मालूम है। यह जुमला सिर्फ मुसलमानों को बदनाम करने के लिये उछाला जाता है। जिहाद तो खुद पर काबू करने का नाम है। लव जिहाद कोई चीज ही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे