लाइव न्यूज़ :

गुजराती नव वर्ष पर मुख्यमंत्री समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने की अमित शाह से मुलाकात

By भाषा | Updated: November 5, 2021 11:26 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच नवंबर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने शुक्रवार को गुजराती नव वर्ष के अवसर पर यहां केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि अहमदाबाद के थालतेज इलाके में स्थित शाह के निवास के नज़दीक स्नेह-मिलन कार्यक्रम के लिए एक छोटा मंच बनाया गया है।

गुजरात में दीपावली के अगले दिन नव वर्ष मनाया जाता है।

गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए तीन नवंबर से ही अहमदाबाद में है।

गुजरात सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सुबह शाह के आवास पर गए और केन्द्रीय मंत्री तथा उनके परिवार को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नये साल की बधाई दी।

अमित शाह से मुलाकात करने वाले अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं में अहमदाबाद-पूर्व के सांसद हसमुखभाई पटेल, अहमदाबाद-पश्चिम के सांसद डॉ किरीट सोलंकी, राज्य के मंत्री जगदीश पांचाल, विधायक बाबूभाई पटेल और राज्य के पूर्व मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां