लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के खिलाफ विमर्श से मुकाबला के लिए भाजपा नेताओं ने पश्चिमी उप्र, हरियाणा में बैठकें कीं

By भाषा | Updated: February 17, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, गुड़गांव, 17 फरवरी केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ विमर्श का मुकाबला करने के लिए हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख कृषक समुदाय के भाजपा नेताओं ने जाट लोगों और खापों के सदस्यों से संपर्क करने के लिए अलग-अलग बैठकें कीं।

पार्टी का आरोप है कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक वर्ग ने नए कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को जाट समुदाय के लिए भावनात्मक मुद्दा बना दिया है।

आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के नेताओं ने हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में महापंचायतों का आयोजन किया है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को इन स्थानों के पार्टी नेताओं, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की थी।

उस बैठक के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में समुदाय के नेताओं ने बुधवार को अलग अलग बैठकें की और आगे की योजना पर विचार किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से लोकसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने क्षेत्र के भाजपा नेताओं की बैठक का समन्वय किया। बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष सौदान सिंह और मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाग लिया।

बालियान ने बैठक के बाद पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम अपने क्षेत्रों में किसानों के पास जाएंगे .... वे हमारे अपने लोग हैं और हम उनके हैं। हम उनकी बात धैर्य से सुनेंगे और उन्हें तीन नए कृषि कानूनों के लाभ के बारे में बताएंगे। और यदि उनके कोई मुद्दे हैं (कानूनों के संबंध में), तो केंद्र ने कहा है कि वे संशोधन के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसानों के लिए गन्ना का मूल्य और बिजली बिल से संबंधित मुद्दे अधिक प्रासंगिक हैं तथा सरकार इनका समाधान करने के लिए काम कर रही है और इनमें से कइयों का समाधान हो गया है।

हरियाणा भाजपा के नेताओं की गुड़गांव में आयोजित बैठक की अध्यक्षता राज्य के पार्टी प्रमुख ओ पी धनखड़ ने की। बैठक में राज्य सरकार के मंत्रियों, पार्टी सांसदों व विधायकों ने

भाग लिया।

बैठक में मौजूद सूत्रों ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ उस विमर्श का मुकाबला करने के लिए एक योजना बनायी गयी है जिसे मुख्य रूप से कम्युनिस्ट विचारधारा वाले लोगों ने बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे किसान समुदाय, खासकर जाटों से संपर्क कायम करने की नीति बनायी गयी है।

सूत्रों ने कहा कि पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने इन नेताओं से कहा है कि वे लोगों के पास जाएं और तीनों नए कृषि कानूनों के बारे में गलत धारणाएं और गलतफहमियों को दूर करें।

इन राज्यों के ज्यादातर भाजपा नेताओं को लगता है कि जब बीकेयू नेता राकेश टिकैत के रोने और दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर में विरोध स्थल छोड़ने से इनकार करने के बाद आंदोलन ने भावनात्मक मोड़ ले लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया