लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शाह के साथ भाजपा नेताओं ने की बैठक

By भाषा | Updated: November 2, 2021 00:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदरानाथ दौरे से पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की यहां एक बैठक हुई, जिसमें उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेता व पदाधिकारी शामिल हुए।

शाह के आवास पर हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, केंद्रीय चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, उत्तरखंड के प्रभारी महासचिव दुष्यंत गौतम भी शामिल हुए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। साथ ही शाह ने प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।

शाह ने पिछले हफ्ते उत्तराखंड का दौरा किया था और कहा था कि राज्य में सभी मोर्चों पर विकास हुआ है। उन्होंने राज्य की जनता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी को हर घर में समृद्धि लाने के लिए एक और जनादेश देने की अपील की थी।

उन्होंने कहा था कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण के लिए मोदी के ‘विजन’ के अनुरूप मंदिर और उसके आसपास ऐसे विकास कार्य किए गए, जो पहले कभी नहीं देखे गए।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री की पांच नवंबर को होने वाली केदारनाथ यात्रा को भक्तिमय बनाने के लिए ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की योजना बनाई है, जिसमें चारों धाम, 12 ज्योर्तिलिंगों और देश के प्रमुख मंदिरों में साधुओं को आमंत्रित किया जाना शामिल है।

प्रधानमंत्री पांच नवंबर को केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद वह आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन करेंगे। वह आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए