केंद्र से अनुरोध के बावजूद सहायता नहीं मिलने पर भाजपा नेता भी नगर निगम में उम्मीद खो चुके हैं: आप

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:08 IST2020-12-29T22:08:39+5:302020-12-29T22:08:39+5:30

BJP leaders have also lost hope in Municipal Corporation due to lack of assistance despite requests from Center: AAP | केंद्र से अनुरोध के बावजूद सहायता नहीं मिलने पर भाजपा नेता भी नगर निगम में उम्मीद खो चुके हैं: आप

केंद्र से अनुरोध के बावजूद सहायता नहीं मिलने पर भाजपा नेता भी नगर निगम में उम्मीद खो चुके हैं: आप

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को दावा किया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर के अनुरोध के बावजूद केंद्र से कोई सहायता नहीं मिलने के बाद निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के नेता भी अब ''उम्मीद'' खो चुके हैं।

पाठक ने प्रेसवार्ता में दावा किया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने धन के संकट का सामना कर रही एमसीडी के वास्ते आर्थिक सहायता के लिए अक्टूबर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा, ''महापौर के अनुरोध के बावजूद केंद्र ने दिल्ली नगर निगम को कोई सहायता मुहैया नहीं कराई। भाजपा शासित नगर निगम ने केंद्र से 2,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी थी लेकिन उन्हें कोई राशि नहीं मिली।''

पाठक ने आरोप लगाया कि जब उनकी पार्टी के नेताओं को ही दिल्ली नगर निगम पर भरोसा नहीं है तो ऐसे में भाजपा को निगम की सत्ता में बने रहने का ''कोई नैतिक अधिकार'' नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP leaders have also lost hope in Municipal Corporation due to lack of assistance despite requests from Center: AAP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे