लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के कारण भाजपा नेताओं को खाना हजम नहीं होता है : युवा कांग्रेस अध्यक्ष

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:16 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 11 जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की हालिया विदेश यात्रा पर भाजपा के सवाल उठाए जाने को लेकर पलटवार करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने सोमवार को तंज कसा। उन्होंने कहा कि नये कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ राहुल की मुखरता के कारण भाजपा नेताओं को न तो नींद आती है, न ही उन्हें खाना हजम नहीं होता है।

श्रीनिवास ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राहुल का नाम आते ही भाजपा नेताओं को नींद नहीं आती है और वे जो खाना खाते हैं, उन्हें हजम नहीं होता है।"

उन्होंने कहा कि राहुल अपनी नानी की तबीयत खराब होने के कारण उनसे मिलने विदेश गए थे। लेकिन भाजपा ने उनकी इस यात्रा को बेवजह मुद्दा बना दिया।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "कोरोना वायरस संकट हो या नये कृषि कानून, केंद्र सरकार के खिलाफ राहुल ने ही सबसे पहले आवाज उठाई थी।"

कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल के पार्टी की दोबारा कमान संभालने की अटकलों पर उन्होंने कहा, "राहुल (दोबारा कांग्रेस के) अध्यक्ष बनेंगे और इस देश को बचाएंगे।"

मीडिया के साथ बातचीत से पहले, श्रीनिवास और युवा कांग्रेस के अन्य आला नेताओं ने केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ "एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम" के शीर्षक से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि दिल्ली की सरहदों पर जारी किसान आंदोलन के दौरान करीब 70 अन्नदाताओं की मौत हो चुकी है।

श्रीनिवास ने कहा, "हम इन शहीद किसानों के सम्मान में भारत भर से मिट्टी जमा करेंगे और दिल्ली में इसके इस्तेमाल से देश का नक्शा बनाएंगे ताकि किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार की नींद खुल सके।"

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मां की मौत पर शोक जताते हुए उन्हें चिट्ठी लिख सकते हैं। लेकिन किसान आंदोलन में भारत के अन्नदाताओं की शहादत पर एक भी शब्द कहने का उनके पास समय नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान