लाइव न्यूज़ :

बड़ी मात्रा में पैसा बांट रहे भाजपा नेता: ममता

By भाषा | Updated: March 31, 2021 16:55 IST

Open in App

सिंगूर/गोघाट (पश्चिम बंगाल), 31 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा नेता चुनाव नतीजों को प्रभावित करने के लिये करोड़ों रुपये बांट रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की अपील की है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा यहां चुनाव में बाधा पैदा करने के लिये उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों से ''भाड़े के गुंडों'' को लेकर आ रही है। बनर्जी ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''भाजपा के कई नेता भारी रकम लेकर होटलों में बैठे हैं और वहां उन्हें बांट रहे हैं। वे नेताओं की खरीद-फरोख्त में जुटे हैं।''

उन्होंने पूछा, ''चुनाव आयोग कहां हैं? उनके नाके (जांच चौकियां) कहां हैं?''

टीएमसी इससे पहले भी भाजपा पर पद और पैसे का लालच देकर अपने शीर्ष नेताओं को खरीदने के प्रयास का आरोप लगा चुकी है।

बनर्जी ने सिंगूर से पार्टी उम्मीदवार बेचराम मन्ना और धनियाखाली से प्रत्याशी तथा मौजूदा विधायक आशिमा पात्रा की रैली में कहा, ''भाजपा बंगाल में शांति व्यवस्था को बाधित करने के लिये बिहार और उत्तर प्रदेश से गुंडे ला रही है। यहां बंगाल में अनेक बाहरी हैं।''

नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं बनर्जी ने चुनाव आयोग से ''भाजपा पर विश्वास न करने और घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए किसी फैसले को लागू करने'' का अनुरोध किया।

इससे पहले दिन में गोघाट में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि उनके पास नंदीग्राम में मंगलवार को उनकी कार पर हमला करने वालों की तस्वीरें तथा वीडियो हैं और वह चुनाव के बाद इस मुद्दे को उठाएंगी।

बनर्जी ने कहा कि वह कार्रवाई से इसलिए परहेज कर रही हैं, क्योंकि चुनाव जारी हैं और आदर्श आचार संहिता लागू है।

बनर्जी ने यहां एक रैली में कहा, ''मेरी कार पर हमला करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई? मैं सिर्फ इसलिये चुप हूं क्योंकि चुनाव चल रहे हैं। वरना मैं उन्हें बताती कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''मेरे पास कार पर हमला करने वाले गुंडों के वीडियो हैं। बंगाल में चुनाव होने दीजिये। उसके बाद मैं कार्रवाई करूंगी।''

आक्रामक नजर आ रहीं बनर्जी ने हमलावरों से कहा, ''देखती हूं कि कौन 'गद्दार' तुम्हें बचाता है। बचकर कहां जाओगे तुम? दिल्ली, बिहार, राजस्थान या उत्तर प्रदेश। मैं तुम्हें खींचकर यहां (पश्चिम बंगाल) ले आऊंगी।''

तेज तर्रार नेता बनर्जी के साथ मंगलवार को कथित तौर पर विपक्षी दल के समर्थकों ने उस वक्त धक्का-मुक्की की जब वह पिटाई के बाद घायल एक तृणमूल कार्यकर्ता को देखने जा रही थी। प्लेकार्ड हाथों में थामे लोगों ने उनकी कार का पीछा भी किया। टीएमसी सदस्यों का आरोप है कि उन्होंने कार पर हमला भी किया।

नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने उनसे लड़ने के लिये माकपा के गुंडों को अपने साथ मिला लिया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ''आप (भाजपा सदस्य) एक अकेली महिला से लड़ने से डर रहे हैं...भाजपा के पास अपना कुछ भी नहीं है। वे उधार लिए गए माकपा के गुंडों के जरिये पार्टी चला रहे हैं। उन्होंने (भाजपा ने) चुनाव लड़ने के लिए माकपा के 'हरमदों' (भाड़े के गुंडों) को टिकट दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह