लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा नेताओं ने किया इनकार

By भाषा | Updated: December 25, 2021 16:17 IST

Open in App

बेंगलुरु/हुबली, 25 दिसंबर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख नलिन कुमार कटील ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन से इनकार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई 2023 में अगले चुनाव तक बने रहेंगे।

कटील ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, “2023 में होने वाले अगले चुनाव तक बोम्मई मुख्यमंत्री बने रहेंगे। नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं हुआ है।”

अगले दो दिनों में मुख्यमंत्री के रूप में पांच महीने पूरे करने जा रहे बोम्मई कुछ दिन पहले हावेरी जिले के अपने गृह नगर शिग्गांव में भावुक हो गए थे और कहा था कि उन्हें इस तथ्य की जानकारी है कि पद और स्थिति हमेशा के लिए नहीं होते। इसके बाद से अटकलें लगने लगी थीं।

कटील ने हालांकि नेतृत्व परिवर्तन की इन बातों को साजिश करार दिया।

उनके मुताबिक जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने थे तो उनके भी पद से हटने की अटकलें लगने लगी थीं, लेकिन वह दो साल तक सत्ता में रहे।

कटील ने कहा, “यह खबर (बोम्मई के जाने के बारे में) एक कल्पना है। मुझे लगता है कि यह राज्य की राजनीति में भ्रम पैदा करने, समस्या पैदा करने और भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश है।”

उन्हें यह अफवाह फैलाने के पीछे कांग्रेस की साजिश होने का संदेह है।

कटील ने घुटने से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए बोम्मई के विदेश जाने से भी इनकार किया।

कटील ने कहा, “वह विदेश नहीं जा रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन केवल पैर से संबंधित कुछ समस्याएं हैं, जिनका वह इलाज करवा रहे हैं। वह स्वस्थ हैं। उनकी पैर संबंधी समस्या यहां ही ठीक हो जाएगी।”

उन्होंने कहा कि बोम्मई को सरकार की ओर से विदेश जाना था, जिस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है, इसलिए विदेश यात्रा रद्द कर दी गई है।

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे को खारिज कर दिया।

जोशी ने हुबली में संवाददाताओं से कहा, “मैंने कई बार स्पष्ट किया है कि बसवराज बोम्मई 2023 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनके नेतृत्व में सरकार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उसकी तारीफ हो रही है।”

उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें फैलाना गलत है, क्योंकि नेतृत्व परिवर्तन का कोई मुद्दा नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं है। मैं हमेशा हमारे राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ नियमित रूप से संपर्क में हूं और उनके साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। अगर ऐसा होता, तो निश्चित रूप से मुझे पता चलता। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। वह अच्छा काम कर रहे हैं।”

बोम्मई की विदेश यात्रा के सवाल को खारिज करते हुए जोशी ने कहा कि इस तरह की अटकलों पर कोई भरोसा नहीं किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो