लाइव न्यूज़ :

तालिबान पर टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं ने की दिग्विजय सिंह की आलोचना

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:27 IST

Open in App

भोपाल, 23 जून तालिबान नेताओं से मिलने के लिए भारतीय अधिकारियों के दौरे.. वाली कथित खबर का ट्वीट करने के लिए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह उनकी ‘‘ तालिबानी मानसिकता’’ है।

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री के संपर्क जांच के दायरे में हैं।

तालिबान नेताओं से मिलने के लिए भारतीय अधिकारियों का चुपचाप दौरा ..शीर्षक समाचार को ट्विटर पर साझा करते हुए सिंह ने बुधवार को ट्वीट में कहा, ‘‘यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। भारत सरकार को इस विषय पर तत्काल वक्तव्य देना चाहिए। क्या भाजपा आईटी सेल इसको संज्ञान में ले कर राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में रखेगा?’’

ट्वीट के बारे में पूछे जाने विजयवर्गीय ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘ फिलहाल दिग्विजय सिंह के खिलाफ जांच चल रही है कि वह किसके संपर्क में हैं।’’ हालांकि विजयवर्गीय ने इस जांच के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

कांग्रेस नेता के ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ उनकी (दिग्विजय सिंह) मानसिकता तालिबानी है।’’

इससे पहले, इस माह के प्रारंभ में प्रदेश भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर एक क्लब हाउस चैट में दिए गए बयान के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी। सोशल मीडिया पर उपलब्ध बातचीत के एक हिस्से के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस संवाद में कहा था, ‘‘जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना बहुत दुखद है। कांग्रेस पार्टी इस विषय पर निश्चित तौर पर पुनर्विचार करेगी।’’

दिल्ली में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के घर पर विपक्षी नेताओं की बैठक के बारे में पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल व्यक्तित्व के कारण उनमें घबराहट है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ विपक्ष में ऐसा कोई नहीं है जो नरेंद्र मोदी के घुटने की ऊंचाई तक भी पहुंच सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू