लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं ने रावत को दी बधाई, भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए मापदंड स्थापित करेगा

By भाषा | Updated: March 10, 2021 17:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च भाजपा के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बधाइयां दी और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में वह प्रदेश में विकास के नए मापदंड स्थापित करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन मे प्रदेश में विकास के नए मापदंड स्थापित करेंगे व केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रावत को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई ऊर्जा मिलेगी व देवभूमि में प्रगति और जनकल्याण के नये मापदंड स्थापित होंगे।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रावत को नयी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका लंबा अनुभव रहा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास एवं सुशासन के पथ पर अग्रसर रहे, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।’’

पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत ने आज देहरादून में राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इससे पहले उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की जगह ली।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के करीबी माने जाने वाले तीरथ सिंह रावत प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष तथा प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं