लाइव न्यूज़ :

महिला दिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई, कहा-सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठा रही है कदम

By भाषा | Updated: March 8, 2021 15:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च भाजपा नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को महिलाओं को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहस, शौर्य और समर्पण की प्रतीक नारी शक्ति को नमन करता हूं। महिला सशक्तीकरण सदैव मोदी सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु रहा है और ये गर्व की बात है कि आज हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा व परिश्रम से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उज्ज्वला, सुकन्या, जनधन, मुद्रा जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नारी शक्ति के सहयोग के साथ देश की विकास यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की नींव को मजबूत करने में नारी शक्ति की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज महिलाएं भारत की रक्षा और सुरक्षा संरचना का अभिन्न अंग बन चुकी हैं। इस सशक्तीकरण का लक्षित परिणाम महिलाओं के लिए ऐसे वातावरण का निर्माण करना है, जहां वे स्वतंत्र, सुरक्षित महसूस कर सकें और अपने पेशे को चुन सकें।’’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हुए कहा कि उनके योगदान ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘नो ‘हीरो’ विदआउट ‘हर’ (नारी बिना कोई नायक नहीं हो सकता)।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘कोविड-19 संकट के इस समय में नारी शक्ति की नि:स्वार्थ और मजबूत भूमिका सामने आयी। इस महिला दिवस पर हम कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देने वाली 60 लाख से अधिक महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में आठ मार्च को मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos