लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता सांप्रदायिक बम फोड़ने का कर रहे हैं प्रयास: अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: May 16, 2021 22:37 IST

Open in App

चंडीगड़ , 16 मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मलेरकोटला पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथित ‘भड़काऊ’ बयान को कथित रूप से ‘तोता की तरह ’ दोहराने को लेकर भाजपा नेताओं को निशाने पर लिया और चेतावनी दी कि वे ‘राज्य में सांप्रदायिक घृणा का बम फोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जिससे उनके चेहरे ही झुलस जाएंगे।’

भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘शांतिप्रिय पंजाबियों के बीच सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की खुलेआम कोशिश उन्हें महंगी पड़ेगी।’’

उन्होंने एक बयान में कहा , ‘‘ भाजपा नेता पंजाब में सांप्रदायिक नफरत का बम फोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जिनसे उनके ही चेहरे झुलस जायेंगे। ’’

सिंह ने मलेरकोटला को पंजाब का जिला घोषित करने पर आदित्यनाथ द्वारा किये गये ट्वीट को लेकर उनकी आलोचना की और इसे ‘सांप्रदायिक घृणा’ भड़काने का प्रयास बताया।

आदित्यनाथ ने ट्वीट किया था, ‘‘ मत और मजहब के आधार पर किसी प्रकार का विभेद भारत के संविधान की मूल भावना के विपरीत है। इस समय, मलेरकोटला (पंजाब) का गठन किया जाना कांग्रेस की विभाजनकारी नीति का परिचायक है।’’

भाजपा महासचिव तरूण चुग ने कहा था कि मलेरकोटला को नया जिला घोषित करने का पंजाब सरकार का निर्णय ‘‘प्रशासनिक रूप से अविवेकपूर्ण लेकिन राजनीतिक रूप से सांप्रदायिक फैसला है।’’

अमरिंदर सिंह ने आदित्यनाथ का बचाव करने के लिए ‘आंख बंदकर कूद पड़ने को लेकर ’ भाजपा नेताओं पर पलटवार किया।

उन्होंने भाजपा पर देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट करने की व्यवस्थित कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में सीएए कानून का हवाला दिया एवं किसान आंदोलन को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास सभी संप्रदायों के बीच एकता का इतिहास रहा है और इसका उदाहरण महाराजा रणजीत सिंह थे, जिनके मंत्री मुस्लिम और हिंदू थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!