"पद, पक्षी और क्षेत्र पिंजड़ा हो गईल, नीतीश जी के राज में विधायक लोग हिजड़ा हो गईल": भाजपा विधायक विनय बिहारी ने गाया गाना | VIDEO
By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2025 17:53 IST2025-03-16T17:53:14+5:302025-03-16T17:53:14+5:30
एक होली मिलन के दौरान विनय बिहारी भोजपुरी में कहने लगे कि "पद, पक्षी और क्षेत्र पिंजड़ा हो गईल, नीतीश जी के राज में विधायक लोग हिजड़ा हो गईल।"

"पद, पक्षी और क्षेत्र पिंजड़ा हो गईल, नीतीश जी के राज में विधायक लोग हिजड़ा हो गईल": भाजपा विधायक विनय बिहारी ने गाया गाना | VIDEO
पटना:बिहार में लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक होली मिलन समारोह के दौरान वह कहते हैं कि वे केवल एक विधायक नहीं, बल्कि 'हिजड़ा आदमी' हैं। इसके साथ ही, वे अन्य विधायकों को भी अपशब्द कहते हैं। यह बयान माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के शासनकाल में एक नई स्थिति को दर्शाता है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि कोई नहीं कर रहा है।
दरअसल, एक होली मिलन के दौरान विनय बिहारी भोजपुरी में कहने लगे कि "पद, पक्षी और क्षेत्र पिंजड़ा हो गईल, नीतीश जी के राज में विधायक लोग हिजड़ा हो गईल।" इस बयान ने समारोह में उपस्थित लोगों के बीच हलचल पैदा कर दी और उन्हें हंसी-मजाक की स्थिति में डाल दिया। उनके इस व्यंग्यात्मक टिप्पणी पर दर्शकों ने ताली बजाई। इस टिप्पणी को राजनीतिक संदर्भ में देखा जा सकता है, जहां बिहार की वर्तमान सरकार और उसके विधायकों की स्थिति पर सवाल उठाए गए हैं।
इनसे मिलिए लौरिया से #BJP MLA विनय बिहारी है एं विधायक नहीं हिजड़ा आदमी है खुद बता रहे हैं सीएम @NitishKumar जी आपके शासन काल में अब यही बाकी रह गया था ऐसे व्यक्ति को जूता का हार पहनाकर 243 विधानसभा में घुमा देना चाहिए @RajeshYadav4RJD@yadavtejashwi@sanjuydv@RJDforIndiapic.twitter.com/T06xnEr6fA
— Mukesh Yadav (@MukeshyadavBR) March 16, 2025
बता दें कि बिहार में एनडीए की सरकार है। भाजपा और जदयू मिलकर सरकार चला रही है। इसके बावजूद भाजपा विधायक के इस बयान के बाद तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी है। लोग सवाल कर रहे हैं कि लौरिया का विधायक बनकर विनय बिहारी खूश नहीं हैं क्या? क्योंकि अपने ही सरकार के संबंध में वो इस तरह की बातें मंच से सार्वजनिक तौर पर कर रहे हैं।