लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:55 IST

Open in App

पटना, 25 नवंबर नवगठित विधानसभा के प्रथम बहुमत परीक्षण में बिहार में सत्तारूढ़ राजग बुधवार को विजयी रहा जिसके उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा भारी मतों के अंतर से विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सिन्हा को प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने निर्वाचित घोषित किया। मांझी ने सदन को बताया कि राजग उम्मीदवार को 126 वोट मिले जबकि विपक्षी महागठबंधन के उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी को 114 मत हासिल हुए।

243 सदस्यीय विधानसभा में बसपा के एकमात्र विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया और प्रोटेम स्पीकर मांझी ने भी मतदान में हिस्सा नहीं लिया और विपक्षी महागठबंधन के भी संभवत: एक विधायक मतदान में शामिल नहीं हुए।

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के पांच विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ वोट दिया।

विपक्ष के हंगामे के बीच चुनाव हुआ जिसने मांग की कि गुप्त मतदान कराया जाए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी कैबिनेट के जो भी नेता विधानसभा के सदस्य नहीं हैं उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा जाए।

अध्यक्ष ने मांग को खारिज कर दिया, जिसका विपक्ष ने जोरदार विरोध किया जिस कारण सदन को पांच मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। इस पर सत्ता पक्ष ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के समय इस तरह की बाधा पहले कभी नहीं आई।

कार्यवाही की शुरुआत चार विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुयी जो पिछले दो दिनों में शपथ नहीं ले सके थे। इनमें जद (यू) के अनिरूद्ध प्रसाद यादव और नरेन्द्र कुमार नीरज, राजद के अनंत कुमार सिंह और भाकपा (माले) के अमरजीत कुशवाहा शामिल हैं।

यादव हाल में कोविड-19 से ठीक हुए हैं और उन्होंने पीपीई किट पहनकर शपथ ली ।

मांझी ने सदन को जैसे ही सूचित किया कि विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा तो एआईएमआईएम के राज्य अध्यक्ष अख्तरूल इमान अपनी सीट से खड़े हुए और सुझाव दिया कि सदन ‘‘की परंपरा है कि विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से क्रमश: सत्तारूढ़ पक्ष और विपक्ष से होता है।’’

गौरतलब है कि बिहार में हुए पिछले 16 विधानसभा चुनाव में केवल दो बार अध्यक्ष का चुनाव हुआ। 1967 में जब राज्य में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी और दो वर्ष बाद जब मध्यावधि चुनाव के बाद नये विधानसभा का गठन हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह