लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता विजय गोयल ने उपराज्यपाल को पत्र लिखा, कोविड मुआवजे पर दी सलाह

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को सोमवार को पत्र लिखकर सलाह दी कि महामारी के कारण मरने वालों के परिवार की सहायता के लिए कोविड मुआवजा नीति बनायी जानी चाहिए।

उपराज्यपाल को लिखे गए इस पत्र के माध्यम से गोयल ने यह भी जानना चाहा कि क्या दिल्ली सरकार के पास मुआवजे को लेकर पहले से कोई नीति है या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई नीति नहीं है तो कम से कम कोविड से मरने वालों के लिए नीति बनायी जानी चाहिए। विस्तृत दिशा-निर्देश होने चाहिए और उसके तहत आने वालों को स्वत: मुआवजा मिल जाना चाहिए।’’

दिल्ली सरकार ने हाल ही में कोविड से मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

दिल्ली सरकार कोरोना योद्धा के रूप में काम करते हुए कोविड से मरने वाले अपने कर्मचारियों के परिवार को एक करोड़ रुपये अनुग्रह राशि दे रही है।

गोयल ने अपने पत्र में सवाल किया है, ‘‘दिल्ली सरकार ने किस आधार पर दो अलग-अलग अनुग्रह राशि तय की हैं? सहायता राशि में अंतर को सही ठहराने के लिए कोई दिशा-निर्देश होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!